Sunday, April 5, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस से बड़ी खबर है, जहां तेज आंधी-तूफान ने अचानक शहर में...

हाथरस से बड़ी खबर है, जहां तेज आंधी-तूफान ने अचानक शहर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया।

हाथरस से बड़ी खबर है, जहां तेज आंधी-तूफान ने अचानक शहर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया।

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र स्थित पुराने एसपी कार्यालय के बाहर उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज हवा के चलते एक विशाल पेड़ अचानक टूटकर वहां खड़ी प्राइवेट एंबुलेंस पर गिर पड़ा।
पेड़ गिरते ही जोरदार धमाके की आवाज गूंजी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस हादसे में दो प्राइवेट एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत की बात यह रही कि दोनों एंबुलेंस के चालक बाल-बाल बच गए और किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को हटाने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
वहीं, आंधी के बाद हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन नुकसान की तस्वीरें डराने वाली हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments