Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस से अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर — प्रेम रघु हॉस्पिटल में...

हाथरस से अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर — प्रेम रघु हॉस्पिटल में शुरू हुई किडनी विशेषज्ञों की ओपीडी

हाथरस से अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर — प्रेम रघु हॉस्पिटल में शुरू हुई किडनी विशेषज्ञों की ओपीडी

हाथरस। अब जिले के किडनी रोगियों को इलाज के लिए दिल्ली, नोएडा या आगरा के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल के प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. प्रसाद दांडेकर ने मंगलवार को प्रेम रघु हॉस्पिटल, हाथरस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि अस्पताल में अब नेफ्रोलॉजी और किडनी से जुड़ी सभी बीमारियों का आधुनिक एवं संपूर्ण इलाज उपलब्ध होगा।

डॉ. दांडेकर ने बताया कि हर महीने के दूसरे मंगलवार को प्रेम रघु हॉस्पिटल में उनकी ओपीडी आयोजित की जाएगी, जिसमें किडनी रोग, डायलिसिस और ट्रांसप्लांट से संबंधित मरीजों को परामर्श और उपचार की सुविधा दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जिले के मरीजों को बड़े शहरों जैसी उन्नत चिकित्सा सेवाएं यहीं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि पिछले 14 वर्षों से यहां डायलिसिस यूनिट सफलतापूर्वक संचालित हो रही है, जहां अनुभवी स्टाफ के सहयोग से मरीजों को निरंतर बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि अब हाथरस और आसपास के जिलों के मरीजों को उच्च स्तरीय नेफ्रोलॉजी उपचार अपने ही शहर में सुलभ होगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

ओपीडी का समय: दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments