Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस सासनी में बारातियों भरी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, आधा...

हाथरस सासनी में बारातियों भरी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, आधा दर्जन से अधिक बाराती घायल

सासनी में बारातियों भरी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, आधा दर्जन से अधिक बाराती घायल

हाथरस। जनपद के सासनी में नेशनल हाईवे 93 पर रविवार शाम 7.30 बजे श्री हनुमान चौकी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारात लेकर जा रही एक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में आधा दर्जन से अधिक बाराती मामूली रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, हाथरस के कैलाश नगर निवासी असलम अहमद के बेटे अरबाज की बारात अलीगढ़ के शाहपुर कुतुब पुलिस चौकी क्षेत्र के नेवरी गांव जा रही थी। बस जैसे ही सासनी स्थित श्री हनुमान जी चौकी के समीप पहुंची, अलीगढ़ की दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही श्री हनुमान जी चौकी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल हुए कुछ लोगों ने निजी अस्पतालों में अपना प्राथमिक उपचार कराया। चोटिल हुए दो अन्य घायलों को टोल एम्बुलेंस की मदद से सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बस दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है। गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और ज्यादातर बारातियों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है। घायलों में राजू, मोहम्मद समीर, जलालुद्दीन, मोहसिन, मुजाहिद, नवाब, मुर्शीद अहमद, मोहसिन पुत्र अकबर खान (उम्र 28, निवासी हाथरस), नफीस खां चंद खां (उम्र 37, निवासी कैलाश नगर हाथरस) और निसार मोहम्मद सहित कुछ अन्य लोग शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments