सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हाथरस के सिकंदराराऊ पहुंचकर जनसभा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने महंगाई और बेरोजगारी पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर युवाओं की एक तिहाई जिंदगी खराब करने का आरोप लगाया है। हाथरस के सिकंदराराऊ में आयोजित सभा में उन्होंने कहा नौकरी नहीं मिल रही हैं। पेपर लीक हो रहे हैं। ये कैसी सरकार है जो अपने लीकेज नहीं रोक पा रही। सपा सरकार बनने पर तीस लाख रिक्त पद भरे जाएंगे। अग्निवीर वाली आधी नौकरी खत्म की जाएगी।
अखिलेश ने कहा कि मैं जानता हूं, अलीगढ़ की हवा
यहां पहुंच गयी होगी और जो लोग जानकार है राजनीति
को समझते हैं और राजनीति की हवा और रूख को
पहचानते हैं, वो जानते होंगे पश्चिम की हवा ने भारतीय
जनता पार्टी को पूरे तरीके से सफाया करने का काम
किया है। इस बार हाथरस लोकसभा सीट इतिहास
बनाना चाहती है।
अखिलेश ने कहा कि यह लोग जो 10 साल अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवा रहे है। मैं उन्हीं लोगों से पूछना चाहता हूं कि अकेले 10 साल नहीं केवल दिल्ली के सरकार के 10 साल, उत्तर प्रदेश ले 7 साल जोड़ दो, इन बीजेपी वालों को 17 साल का हिसाब देना है। यह लोग संविधान खत्म करना चाहते हैं। संविधान खत्म हुआ तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।
सीएम योगी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि योगी झूठ नहीं बोला करते। उन्होंने हाथरस कांड का जिक्र करते हुए कहा कि योगी सरकार में हाथरस की सबसे ज्यादा बदनामी हुई। अब भाजपा और उसका गठबंधन 400 के नाम पर झुनझुना बजा रहा है।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि खाकी वर्दी वाले अन्याय कर रहे हैं। इन्हें बता देते हैं कि अभी फौज की नौकरी चार साल की है, अगर दोबारा भाजपा आई तो पुलिस की नौकरी तीन साल कर कर देंगे। किसी को पता था कि अग्निवीर के हक को यह मारेंगे। ट्रेन, एयरपोर्ट, बंदरगाह सब बिक गए हैं।
खाकी वालों की नौकरी भी तीन साल की हो सकती हैं.. जब ये सब हो सकता है तो खाकी वालों की नौकरी भी तीन साल की हो सकती है। सपा ने एंबुलेंस चलाई, भाजपा ने खराब कर दी। सौ नंबर गाड़ी को 112 कर दिया। अपना नंबर बढ़ा दिया। पुलिस को लगा कि उन्हें भी वसूली बढ़ानी चाहिए। भाजपा के कार्यकाल में महंगाई बढ़ी है। हमने लैपटॉप बांटे वो आज भी चल रहे हैं।