Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस सत्संग कांड पीड़ितों को सपा ने दिए एक-एक लाख:राज्यसभा सदस्य रामजी...

हाथरस सत्संग कांड पीड़ितों को सपा ने दिए एक-एक लाख:राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन 24 परिवारों को दिए चेक

हाथरस सत्संग कांड पीड़ितों को सपा ने दिए एक-एक लाख:राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन 24 परिवारों को दिए चेक

हाथरस भगदड़ हादसे के मृतकों के आश्रितों को आज समाजवादी पार्टी ने एक एक लाख रुपए के चेक प्रदान किए। इसे लेकर शहर के आगरा रोड स्थित राधा कृष्ण कृपा भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा के राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन मौजूद थे। कार्यक्रम में सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत मौके पर आए मृतकों के परिजनों को यह चेक दिए गए। इस हादसे में 123 लोगों की मौत हुई थी।

प्रदेश सरकार ने 2 लाख, केंद्र सरकार ने 2 लाख और समाजवादी पार्टी ने भी सभी मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। आज सपा की ओर से यहां पर 24 मृतकों के परिजनों को सहायता राशि दी गई।

इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव, बृजमोहन राही, बनी सिंह बघेल, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन, महेंद्र सिंह सोलंकी, रामनारायण काके, मोहर सिंह, सहित काफी सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसके उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने एक-एक लाख रुपए इस हादसे में मृतकों के आश्रितों को दिए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस हादसे के लिए पूरी तरह से प्रशासन जिम्मेदार है। भोले बाबा तो वहां से चले गए थे और उसके बाद यह कार्यक्रम चली गई थी और उसके बाद भगदड़ मची और यह हादसा हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments