Tuesday, March 31, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस श्रीनगर में हुआ पथराव पुलिस बले ख्याल 25 के नाम...

हाथरस श्रीनगर में हुआ पथराव पुलिस बले ख्याल 25 के नाम दर्ज एफआईआर

हाथरस के कैलाश नगर में रविवार देर रात एक होटल पर मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। खाना खाने पहुंचे दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गया।
जानकारी के मुताबिक, एक पक्ष से मोनी और अहद अपने साथियों के साथ होटल पर मौजूद थे, जबकि दूसरे पक्ष से अनिल अपने दोस्तों के साथ वहां खाना खाने पहुंचे थे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में तब्दील हो गई।
कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही हाथरस गेट कोतवाली पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने जब हालात को काबू में करने की कोशिश की, तो उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। इस हमले में सिपाही श्रीकांत, ललित कुमार और पीआरडी जवान राजकुमार घायल हो गए।
स्थिति बिगड़ती देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसके पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में 16 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments