आज
जनपदीय जनमंच के आव्हान पर शालिनी केमिकल्स , विभव नगर हाथरस में स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई । जिसमें शहर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छ हाथरस स्वस्थ हाथरस के साथ-साथ ब्रज की देहरी द्वार स्थित ब्रज के राजा बलराम जी रेवती मैया के प्राचीन पौराणिक ऐतिहासिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक मंदिर पर घोर अनियमितता के साथ हुए अतिक्रमण को हटाने हेतु सभी से विचारों का आदान-प्रदान किया गया
बैठक में सर्वप्रथम सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जनपदीय जनमंच के श्री प्रदीप शर्मा जी को अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है एवं कार्यक्रम के अंत में यह निर्णय लिया गया कि कल दिनांक 5/2/2024 को मंदिर अतिक्रमण मुक्ति आंदोलन के अन्तर्गत जनप्रतिनिधियों से वार्ता करके उनको अवगत कर सहयोग लिया जाएगा उसके बाद बुधवार 7/2/2024 को हम जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर के जिलाअधिकारी को ज्ञापन सोपा जाएगा। जिसमें जनपदीय जनमंच के कोर कमेटी के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
वरिष्ठ अभिकर्ता हरीश कुमार शर्मा एडवोकेट
सुरेंद्रपाल शर्मा (कबाड़ी बाबा)
रोशनलाल वर्मा
अनिल कौशिक
रामगोपाल दीक्षित
दीपक रफी
आशु कवि अनिल बोहरे
डा ओमप्रकाश सारस्वत
वासुदेव उपाध्याय
ऋषि कुमार शर्मा
सी पी सिंह जादौन
आचार्य पं० मनोज द्विवेदी
प्रशांत शर्मा
प्रदीप शर्मा ,राकेश शर्मा,
एडवोकेट मतेंद्र सिंह गहलोत
पवन कुमार गहलोत आदि उपस्थित रहे इस बैठक का सफल संचालन श्री जय प्रकाश तिवारी जिलाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन हाथरस


