Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस विद्यालय में छात्राओं को मुर्गा बनाने वाले शिक्षक पुष्पेंद्र निलंबित,विभागीय जांच...

हाथरस विद्यालय में छात्राओं को मुर्गा बनाने वाले शिक्षक पुष्पेंद्र निलंबित,विभागीय जांच शुरू।

हाथरस विद्यालय में छात्राओं को मुर्गा बनाने वाले शिक्षक पुष्पेंद्र निलंबित,विभागीय जांच शुरू।

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक शिक्षक की करतूत ने शिक्षा विभाग की छवि धूमिल कर दी है। संविलियन विद्यालय समामई, सासनी के सहायक अध्यापक पुष्पेन्द्र सिंह को विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

छात्राओं की मुर्गा बनाने वाला आरोपी शिक्षक निलंबित।
शिक्षक पर आरोप है कि उन्होंने विद्यालय में छात्राओं को मुर्गा बनाकर अमानवीय दंड दिया और उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उन पर नवदुर्गा पूजा और व्रत का विरोध करने का भी गंभीर आरोप लगा है।इसकी लेकर जिले के हिंदूवादी संगठनों ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया था और आरोपी शिक्षक के। खिलाफ कार्यवाही की मांग करी थी।

शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही के बाद विभागीय जांच शुरू
वही इस घटना के सामने आने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में पुष्पेन्द्र सिंह प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान भी कई छात्राओं ने शिक्षक द्वारा मुर्गा बनाने की पुष्टि की थी।बच्चों के साथ इस तरह के व्यवहार को लेकर शिक्षा विभाग में नाराजगी है।

अधिकारी बोले बच्चों के भविष्य खिलवाड़।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह मामला न सिर्फ बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, बल्कि विभाग की साख को भी नुकसान पहुंचाता है।फिलहाल, विभाग ने अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करते हुए शिक्षक को निलंबन अवधि में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, हाथरस से संबद्ध कर दिया है।

घटना को लेकर अभिभावकों में आक्रोश है।
इस पूरे प्रकरण ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी शिक्षक इस तरह की अमानवीय हरकत करने की हिम्मत न जुटा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments