हाथरस, दिनांक 29 मार्च, रूपनगर कालोनी में स्थित एल. आर. एस. कम्प्यूटर सेंटर पर उपभोक्ता कल्याण परिषद, समिति हाथरस के जिला कार्यालय का उदघाटन आगरा से पधारे समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान भूप सिंह पाल जी द्वारा फीता काट कर किया गया तत्पश्चात दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण भागवताचार्य श्री मनोज द्विवेदी जी के मन्त्रोंच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ सभी मुख्य अतिथियों को माला, पटका तथा पगड़ी पहना कर भव्य स्वागत किया उपभोक्ता जागरूकता पर काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें श्री ए. डी. शर्मा, साहित्यकार श्री चाँद हुसैन चाँद, जिलाध्यक्ष रनसिंह सिसोदिया ने काव्यपाठ किया कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बी. एस. पाल साहब ने की विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश सिसोदिया थे अलीगढ से पधारे श्री रूपकिशोर जी, श्री ताहिर हुसैन जी व भारत गैस एजेंसी के मालिक श्री मौर्या जी सुविधा गैस से श्री वकील वार्ष्णेय जी सभी को सम्मानित किया गया
, कार्यक्रम में श्री शैलेन्द्र भारद्वाज, श्री संजय कटारा जी, श्री मुकेश बघेल जी, श्री सक्सेना जी,श्री फतेहसिंह जी, श्री भंवर सिंह प्रधानजी श्री अमित जी श्री बबलू पंडित जी श्री विवेक सिसोदिया जी आदि अनेक लोग उपस्थित थे इस समिति से नये जुड़े पदाधिकारी श्री योगेंद्र वार्ष्णेय जी जिला उपाध्यक्ष, श्री प्रमोद जी जिला सचिव, श्री मनीषजी सह सचिव श्री अंकुर जी जिला महामंत्री, श्री विजेंद्र विजय सिंह सह सचिव श्री रघुवीर जी सह सचिव सभी के गले में अध्यक्ष जी द्वारा आई कार्ड पहना कर सम्मानित किया गया श्री ताहिर हुसैन जी, श्री मौर्या जी, श्री राजेश सिसोदिया जी,श्रीमती सरिता कौशिक जी जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ने अपने अपने विचार व्यक्त किये तथा उपभोक्ताओं के अधिकार व कर्तव्यों के बारे में बताया अंत में श्री अंकुर जी ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा स्वल्पाहार के पैकेट वितरित किये l


