Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस में सांप को ट्रैक्टर से कुचला नागिन लेने पहुंची बदला

हाथरस में सांप को ट्रैक्टर से कुचला नागिन लेने पहुंची बदला

हाथरस में सांप की हत्या का बदला लेने के लिए घर तक पहुंची नागिन, गाड़ी में युवक को डसा, हाथरस का हैरान कर देने वाला मामला

Hathras यूपी के हारथस से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां गाड़ी से कुचलकर सांप की मौत के बाद युवक के एक अन्य सांप ने डस लिया। किसी तरह से उसकी जान बच गई है। युवक डरा हुआ है।

हाथरस: आपने अक्सर फिल्मों में ऐसा देखा होगा कि नाग या नागिन की हत्या हो जाती है, तो उसका जीवन साथी हत्यारे को ढूंढ़कर खत्म कर देता। कुछ इसी तरह ही यूपी के हाथरस जिले से मामला सामने आया है। हालांकि, इस मामले में युवक की जान बच गई है।

कोतवाली सदर क्षेत्र के मथुरा रोड के रहने वाले आरिफ पुत्र शरीफ गाड़ी ड्राइवर हैं। जिसको आज (सोमवार) गाड़ी चलाते समय एक सांप ने हाथ में डस लिया। सांप के डसने से गाड़ी चालक शरीफ गाड़ी से नीचे गिर पड़ा, जिससे बेहोशी की हालत में उसके परिचित उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया है।
वहीं, गाड़ी चालक युवक शरीफ सांप द्वारा डसे जाने से बहुत भयभीत है। उसका कहना है कि दो दिन पहले शनिवार को वह हाथरस जंक्शन इलाके के दरियापुर के पास कैंटर गाड़ी लेकर जा रहा था, तभी उसकी गाड़ी के पहिए के नीचे आकर एक सांप कुचलकर मर गया था। जिसके बाद से ही उसे एक अन्य सांप जगह-जगह दिखाई देने लगा, जिससे वह भयभीत हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments