एसपी हाथरस निपुण अग्रवाल के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के काटे चालान
आपको बता दें कि एसपी हाथरस निपुण अग्रवाल के निर्देशन में TSI अखिलेश कुमार बघेल के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान काटकर जुर्माना बसूला गया
साथ ही TS I अखिलेश कुमार बघेल के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को जानकारी देते हुए बताया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं
चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें ट्रैफिक पुलिस के द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग डेढ़ सो वाहन चालकों के चालान काटे गए साथ ही उनसे जुर्माना भी वसूला गया चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालक दाएं बाएं से निकलते नजर आए


