Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस में लूट की घटना का किया खुलासा

हाथरस में लूट की घटना का किया खुलासा

हाथरस में पुलिस ने एक सर्राफा कारोबारी के यहां डकैती के प्रयास की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने चार बदमाशों को हथियारों और बाइक सहित गिरफ्तार किया है। सर्राफा व्यवसाय सौरभ अग्रवाल निवासी अग्रसेन विहार कॉलोनी आगरा रोड के घर पर 26 मई की रात्रि में बदमाशों ने डकैती डालने का प्रयास किया था। लेकिन सौरभ इन बदमाशों से भिड़ गए थे।
वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है
इस पर यह बदमाश उसे घायल कर वहां से भाग गए थे। इन बदमाशों की यह पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। पुलिस ने अब इस मामले का खुलासा किया है। एसपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को पकड़ा है। इनके कब्जे से हथियार और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
सभी डकैती डालने में असफल रहे
विनय उर्फ बिल्लू ने अपने साथियों को बताया कि सौरभ
एक सर्राफा व्यापारी है। उसके यहां डकैती डालने पर दो
ढाई करोड़ का माल मिल सकता है। इन लोगों ने उसके
घर की रैकी की। 26 मई को जब उसके घर में घुसकर
डकैती डालने का प्रयास किया तो सौरभ द्वारा विरोध
किए जाने पर यह सभी डकैती डालने में असफल रहे।
दो आरोपी कर चुके हैं न्यायालय में समर्पण
उन्होंने बताया कि घटना में शामिल बिल्लू निवासी शिव कालौनी थाना कोतवाली नगर ने आगरा और माधव निवासी जैन गली हलवाई खाना थाना कोतवाली नगर ने मथुरा में न्यायालय में समर्पण कर दिया है। यह आगरा और मथुरा से पूर्व में मुकदमों में फरार चल रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments