हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के श्रीनगर मोहल्ले में राजस्थान पुलिस ने चोरी के संदेह में दबिश दी। पुलिस टीम ने एक मकान से तीन लोगों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त लोग किराए के मकान में रह रहे थे और राजस्थान में हुई किसी बड़ी चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने यहां कार्रवाई की है। हालांकि इस पूरे मामले में हाथरस पुलिस ने कुछ भी स्पष्ट कहने से इंकार किया है। स्थानीय पुलिस का सिर्फ इतना कहना है कि राजस्थान पुलिस ने क्षेत्र में आकर दबिश दी है।


