हाथरस के माहौर गैस्ट हाउस के निकट संजय एसी उर्फ संजय शर्मा की दुकान पर आज कुछ अज्ञात नकाबकोश अचानक आ धमके और जान से मारने की नियत से संजय शर्मा पर ताबड तोड फायरिंग कर दी। संजय शर्मा के गोली लग जाने से वह लहुलुहान हो गया। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका उपचार के बाद अलीगढ रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई तो वह मौके पर आ गई जिसने मौके का मुआयना किया और कुछ लोगों से पूछताछ की। सडक पर बिखरा पड़ा खून इस बात की गवाही दे रहा है कि संजय शर्मा के साथ जान लेवा हमला हुआ तथा हमले के बाद बदहवास हुए बदमाश बाइक छोडकर भाग जाने में सफल हो गए। वहीं अलीगढ़ उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।


