Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस में नमाज पढ़ने को लेकर हुआ हंगामा

हाथरस में नमाज पढ़ने को लेकर हुआ हंगामा

हाथरस में ईदगाह पर नमाज अदा कराने को लेकर हंगामा:बाहर से आए इमाम का अकीदतमंदों ने किया विरोध, प्रशासन ने समझा-बुझाकर शांत कराया

हाथरस में मुरसान गेट स्थित ईदगाह पर नमाज अदा कराने को लेकर हंगामा हो गया। बाहर से आए एक इमाम ने अकीदतमंदों को नमाज पढ़ाना शुरू कर दिया तो वहां लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इन लोगों का कहना था कि स्थानीय इमाम ही नमाज अदा कराएंगे। इस पर वहां तीखी झड़प हुई।

हंगामा बढ़ता देख ईदगाह के बाहर मौजूद एसडीएम, सीओ सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ ईदगाह के अंदर पहुंचे और उन्होंने बाहर से आए इमाम से यह स्पष्ट रूप से कहा कि जब वह शांति समिति की बैठकों में नहीं आए और मुस्लिम इंतजामियां कमेटी ने उन्हें अधिकृत नहीं किया तो फिर वह यहां अब नमाज कैसे पढ़ा सकते हैं। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

आज बकरीद के दिन सुबह से ही ईदगाह पर हजारों की तादाद में अकीदतमंद एकत्रित होने शुरू हो गए। ईदगाह के अंदर जब हजारों की तादाद में लोग नमाज अदा करने के लिए आए तभी वहां आगरा से आए इमाम इमरान कासमी ने लोगों को नमाज पढ़ाना शुरू कर दिया। मुस्लिम इंतजामिया कमेटी ने इस बार नजीर अहमद को नमाज अदा कराने के लिए अधिकृत किया था। इसी पर वहां विवाद शुरू हो गया। दो पक्षों में हंगामा खड़ा हो गया और तीखी झड़प हो गई। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी ईदगाह के अंदर पहुंच गए और उन्होंने बाहर से आए इमाम को नमाज अदा करने से रोक दिया। इसके बाद नजीर अहमद ने नमाज अदा कराई।

लोगों ने एक दूसरे को दी बधाई

इमाम इकराम कासमी का कहना था कि वह पिछले करीब 20 साल से यहां नमाज अदा कर रहे हैं,लेकिन इस कुछ असामाजिक तत्वों ने उन्हें नमाज नहीं अदा कराने दी। इधर, इसके बाद नमाज अदा हुई और लोगों ने एक दूसरे को बकरीद के पर्व की शुभकामनाएं दी। जिले के अन्य कस्बों में भी बकरीद का पर्व मनाया गया। इस मौके पर कुर्बानी की रस्म में भी अदा की गई। हाथरस में सपा नेता बृजमोहन राही, लल्लन बाबू एडवोकेट, हाजी फजलुरहमान के अलावा डॉ. रईस अहमद अब्बासी, सौबी कुरैशी आदि काफी लोग मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments