Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस में नकली घी की फैक्ट्री और कंपनी के रैपर किए बरामद

हाथरस में नकली घी की फैक्ट्री और कंपनी के रैपर किए बरामद

हाथरस में नकली देसी घी बनाने का अवैध धंधा भी काफी फल फूल रहा है।
आज नकली देसी घी बनने की सूचना पर शहर के बीचो-बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने कई स्थानों पर छापेमारी की।
प्रशासन ने दो स्थानों पर नकली देशी घी बनाने की काफी सामग्री, कुछ कंपनियों के रैपर और अन्य सामान बरामद किया।
शहर के बीच घनी गलियों में छोटे-छोटे मकानों में यह अवैध धंधा चल रहा था।
दोनों मकानों को प्रशासन ने सील कर दिया
और सामान जब्त कर लिया। स्थानीय प्रशासन को यह सूचना मिली थी कि शहर में कुछ स्थानों पर नकली देसी घी बनाने का काम चल रहा है।
इस नकली देसी घी को ब्रांडेड कंपनियों के रैपर लगाकर दूर-दूर तक बेचा जा रहा है।
त्योहार पर मिलावटखोर और ज्यादा सक्रिय हो गए हैं।
इस सूचना पर अपर जिलाधिकारी
(न्यायिक) शिवनारायण शर्मा और उपजिलाधिकारी सदर नीरज शर्मा की अगुवाई में
प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ शहर में चौबे वाली गली, बजरिया जैन गली में छापेमारी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments