Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस में तेजाब डालकर की हत्या

हाथरस में तेजाब डालकर की हत्या

हाथरस के सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पुरदिलनगर निवासी एक दुकानदार की कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार के प्रहार और तेजाब डालकर हत्या कर दी।
परिवार के लोग घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा पुरदिलनगर निवासी 37 वर्षीय गौरव माहेश्वरी पुत्र अभय माहेश्वरी की अपने ही कस्बे के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी।

गौरव कस्बे में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता था। परिवार के लोगों का कहना है कि
गौरव पॉक्सो एक्ट के एक मामले में गवाह था। दूसरा पक्ष उस पर गवाही न देने का आरोप लगा रहा था।
कल गौरव की गवाही होनी थी। आज सुबह जब गौरव अपने 10 साल के बेटे कुशाग्र के साथ सिंचावली गांव में मंदिर जा रहा था
तो मंदिर के पास चार हमलावरों ने उसे पकड़ लिया।

धारदार हथियार के प्रहार और तेजाब डालकर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। परिवार के कुछ अन्य लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

गौरव के भाई जितेंद्र का आरोप है कि यह लोग पहले भी रंजिश के चलते उसके भाई पर हमला कर चुके हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया ।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ डॉ आनंद कुमार का कहना है कि
शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मामले को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments