हाथरस जंक्शन क्षेत्र के केलोरा चौराहे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में एक महिला मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह कल देर शाम बाइक से गिरकर घायल हुई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार के लोगों का कहना है कि डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से इस महिला की मौत हुई है।
इन लोगों ने अस्पताल में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरौली निवासी 24 वर्षीय अंशू कल बाइक से गिर गई और उसके चोट लग गई थी। इस पर परिवार के लोग इसे हाथरस जंक्शन क्षेत्र में कैलोरा चौराहे लाइफलाइन हॉस्पिटल में ले गए। हॉस्पिटल में आज सुबह इस महिला की मौत हो गई।


