Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस में डॉक्टरों ने की 24 घंटे की हड़ताल

हाथरस में डॉक्टरों ने की 24 घंटे की हड़ताल

ब्रेकिंग न्यूज हाथरस
एडिटर–सीपी सिंह जादौन

प्रेस कॉन्फ्रेंस
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हाथरस सिटी

आरजी कार मेडिकल कॉलेज, कोलकाता में पल्मोनरी मेडिसिन की रेजिडेंट हमारी बहन की नृशंस हत्या के विरोध में हम सभी चिकित्सक Member बंधु आक्रोशित हैं और शांतिपूर्वक तरीकों से आंदोलन पर हैं। भारत में आधुनिक चिकित्सा जगत इस जघन्य अपराध की जांच तथा अन्य प्रक्रियाओं को लेकर सरकारी अधिकारियों के दयनीय रवैये के खिलाफ दिन-रात विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय मुख्यालय ने शनिवार 17 अगस्त 2024 को सुबह 6 बजे में रविवार 18 अगस्त 2024 को सुबह 6 बजे तक आपातकालीन और आतरिक रोगी सेवाओं को छोड़कर सभी चिकित्सा सेवाओं को 24 घंटे के लिए राष्ट्रव्यापी बंद करने की घोषणा की है। अगर सरकार कोई ठीस समाधान नहीं निकलती है तब हमें और तीव्र आंदोलन के लिए बाध्य में होना पड़ेगा। इस आंदोलन के परिपेक्ष में भारतीय विकित्मा संघ की प्रमुख मांगे

ESTD 1925

दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और अधिकतम सजा दिलाने के लिए उन पर त्वरित सुनवाई की जाए

(1)डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को सभी प्रकार के
(2)अत्याचारों से बचाने के लिए एक केंद्रीय कानून बनाया जाए।
(3)सभी स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों को विशेष संरक्षित क्षेत्र घोषित करें।
(4) भारत में कहीं भी काम करने वाले मेडिकल छात्रों और सभी आधुनिक चिकित्मा डॉक्टरों की सुरक्षा से संबंधित सख्त नियमों को लागू करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्मा परिषद को सशक्त बनाना।

हाथरस जिला अस्पताल में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

बही हाथरस जिला अस्पताल में कोलकाता में हुई महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर महिला अस्पताल स्टाफ एवं डाक्टरों ने निकाला पैदल मार्च डॉक्टरों की हुई रणनीति बैठक

हाथरस गेट थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल में आज दिन शुक्रवार को कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना को लेकर महिला स्टाफ द्वारा पैदल मार्च निकाला! पैदल मार्च में समस्त डॉक्टर एवं दोनों सीएमएस मौजूद रहे ! इसके बाद सीएमएस कार्यालय में प्रांतीय चिकित्सा संघ संगठन के द्वारा आगे की रणनीति को तैयार किया गया! जिसमें आगे एसपी डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments