हाथरस में डीएम ने की बैठक, 8 परियोजनाओं को लेकर चर्चा
हाथरस में डीएम ने बैठक की।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने जिले की प्राथमिकता में शामिल आठ महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्थलीय निरीक्षण कर आख्या तैयार करें और जल्द उपलब्ध कराएं।
इस बैठक में इन बिंदुओं पर चर्चा हुई
• बस स्टैंड का निर्माण नगर सिकंदराराऊ में बस स्टैंड के लिए भूमि का चिन्हीकरण।
• मेडिकल कॉलेज – मेडिकल कॉलेज के निर्माण हेतु भूमि चिन्हीकरण।
• ईकोटूरिज्म – वन विभाग द्वारा ईकोटूरिज्म के विकास पर ध्यान।
• सासनी नानऊ मार्ग- मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य।
• ऑडिटोरियम निर्माण – ऑडिटोरियम के लिए भूमि चिन्हीकरण।
• स्पोर्ट्स स्टेडियम – स्पोर्ट्स स्टेडियम के उच्चीकरण पर चर्चा।
• स्ट्रीट फूड जोन – शहर में स्ट्रीट फूड जोन की योजना।
• पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम पार्किंग प्रबंधन प्रणाली के विकास की पहल।
मार्ग में पैचिंग कराने के निर्देश
डीएम ने सासनी नानऊ मार्ग के संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को मार्ग में पैचिंग कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से प्रथमिकता के आधार पर भूमि का चिन्हीकरण करने और वर्तमान स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया, ताकि इन परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।


