Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस में डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

हाथरस में डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

हाथरस में डीएम राहुल पांडेय ने आज बांगला संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत की और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने इमरजेंसी रूम, सीटी स्कैन कक्ष, पर्ची काउंटर, बाल रोग विभाग, ईएनटी कक्ष, एनपीपीसीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, डेंगू वार्ड और एनआरसी कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने आपातकालीन कक्ष की छोटी आकार के बारे में जानकारी लेते हुए
सीएमओ से बताया कि आपातकालीन कक्ष के निर्माण हेतु प्रस्ताव मुख्यालय को प्रेषित किया गया है।
औषधि संग्रह कक्ष का निरीक्षण करते हुए डीएम ने दवा वितरण पंजिका और उपलब्ध दवाओं की समाप्ति तिथि की जांच की।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को दवा जिला अस्पताल से ही उपलब्ध कराई जाए और बाहरी दवा न लिखी जाए।
डीएम ने डेंगू वार्ड और जनरल वार्ड का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने भर्ती मरीजों से उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
यूनिफॉर्म में रहने के निर्देश
पोषण पुनर्वास केंद्र के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक और आहार विशेषज्ञ भी मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि केंद्र में 5-5 बेड के दो कक्ष संचालित हैं और एक कक्ष प्ले रूम का है।
वर्तमान में एक बच्चा भर्ती है, जिसका स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है।
महिला अस्पताल में ओपीडी कक्ष, लेबर रूम, प्रसव कक्ष और एसएनसीयू कक्ष का निरीक्षण करते हुए
डीएम ने सभी अस्पताल कर्मचारियों से अपनी यूनिफार्म में रहने और नाम लिखा बैज लगाने की आवश्यकता जताई।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मंजीत सिंह, सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश आदि उपस्थित थे।

#हाथरस #न्यूज #डीएम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments