उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में कूलर में पानी डाल रही महिला की विद्युत करंट की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई।पड़ोसी महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार के सभी लोग गंगा स्नान के लिए राज घाट गए हुए थे।जैसे ही परिवार के लोगो को घटना की सूचना मिले तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।आपको बता दे की पूरा मामला कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कपूरा का है जहा आज सुबह दुर्गेश पत्नी आकाश शर्मा निवासी कपूरा उम्र 30 वर्ष अपने घर में रखे कूलर में पानी भर रही थी।तभी महिला कूलर दौड़े रहे विद्युत करंट की चपेट में आ गई।जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।जिस समय यह हादसा हुआ महिला घर पर अकेली थी।परिवार के सभी लोग गंगा स्नान के लिए राजघाट गए हुए थे। वही कुछ पड़ोसी लोग महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।वही हादसे की सूचना तत्काल इलाका पुलिस को दी गई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।


