Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य...

हाथरस में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया।

हाथरस में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किय

हाथरस में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया।

संघ के हाथरस इकाई के अध्यक्ष नंद किशोर और महामंत्री संजीव कुमार राजपूत की अगुवाई में कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को वेतन भत्ते दिए जाने की मांग

कर्मचारियों का कहना है कि यह आंदोलन प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर किया जा रहा है। उनकी प्रमुख मांगों में कलेक्ट्रेट का नाम मिनी सचिवालय करने, कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के 10% पदों पर प्रोन्नति प्रदान करने, नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, समान वेतन के लिए समान कार्य के सिद्धांत पर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को भी सचिवालय के बराबर वेतन भत्ते दिए जाने की मांग शामिल हैं।

धरना के बाद, कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उनकी 21 मांगें शामिल थीं। इस एक दिवसीय हड़ताल के कारण कलेक्ट्रेट में सामान्य कामकाज प्रभावित रहा। धरने और प्रदर्शन में कलेक्ट्रेट के कर्मचारी पूरी तरह से शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments