Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस में एक युवक को मारी गोली

हाथरस में एक युवक को मारी गोली

हाथरस में आज देर शाम मथुरा रोड पर कुछ हमलावरों ने बाइक सवार एक युवक को गोली मार दी। गोली उसकी पीठ में लगी और नीचे गिर पड़ा। इसी दौरान हमलावर वहां से भाग गए। मौके पर भीड़ लग गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया और वहां से गंभीर हालत में अलीगढ़ भेज दिया गया।

हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी 38 वर्षीय संदीप उर्फ टीटू पुत्र महावीर सिंह आज हाथरस शहर से जब अपने गांव की ओर बाइक से जा रहा था तो बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली उसकी पीठ में लगी और वह नीचे गिर पड़ा। इसी दौरान हमलावर वहां से भाग गए। शहर में मथुरा रोड पर हुई घटना से सनसनी फैल गई।

जिला अस्पताल से किया अलीगढ़ रेफर

मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और कुछ लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस भी पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments