Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस में एक महिला की आज सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो...

हाथरस में एक महिला की आज सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।

हाथरस में महिला की मौत: मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया, पति नोएडा में करता है नौकरी, 10 साल पहले हुई थी शादी

हाथरस में एक महिला की आज सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसके मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव उदयभान निवासी 30 वर्षीय रेखा की आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रेखा की शादी 10 साल पहले जुगनू उर्फ पवन से हुई थी, जो नोएडा में एक फैक्ट्री में काम करता है। रेखा के तीन बच्चे भी हैं। आज सुबह अचानक उसकी मौत की सूचना मिली, जिसके बाद कुछ लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव रेखा के परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंचे और कोतवाली मुरसान पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन रेखा से दहेज की मांग करते थे और उसे मारपीट भी करते थे, जिससे वह बहुत परेशान थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments