Friday, March 20, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस महादेव कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल...

हाथरस महादेव कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा किया है

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के महादेव कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा दिया है। पुलिस ने मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मार्च को मनोज प्रताप पुत्र योगेंद्र सिंह, निवासी महादेव कॉलोनी ने थाना हाथरस गेट में लिखित तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम शशिकांत उर्फ सनी पुत्र जगदीश, निवासी जोगीपुरा, थाना हाथरस गेट बताया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सामान में एक जोड़ी झुमके, एक जोड़ी कान के टॉप्स, एक मंगलसूत्र, एक चेन, एक ‘ॐ’ पेंडेंट, एक अंगूठी, दो जोड़ी पायल तथा 100 रुपये नगद बरामद किए हैं। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह शौक और मौज-मस्ती पूरी करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र कृष्ण नारायण ने प्रेस वार्ता के दौरान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments