Sunday, March 15, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस: मधुमक्खियों के हमले में 10 ग्रामीण घायल, दो की हालत गंभीर

हाथरस: मधुमक्खियों के हमले में 10 ग्रामीण घायल, दो की हालत गंभीर

हाथरस: मधुमक्खियों के हमले में 10 ग्रामीण घायल, दो की हालत गंभीर
हाथरस जिले में खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे खेत में अफरा-तफरी मच गई। हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते दिखाई दिए। इस घटना में करीब 8 से 10 महिला-पुरुष मजदूर घायल हो गए। मधुमक्खियों ने कुछ घरेलू पशुओं पर भी हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद अन्य ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव चिंतापुर में रविवार दोपहर करीब 3 बजे महिला और पुरुष मजदूर सरसों के खेत में काम कर रहे थे। तभी पास के पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का छत्ता अचानक टूटकर नीचे गिर गया। छत्ता गिरते ही मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और खेत में मौजूद ग्रामीणों पर हमला कर दिया।
अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए खेतों में भागते नजर आए। घटना के बाद घायल ग्रामीणों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments