Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ मैं बदमाश हुआ घायल

हाथरस बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ मैं बदमाश हुआ घायल

सदाबाद दिनांक 11.01.2024 को श्री दाऊदयाल अग्रवाल पुत्र गनेशीलाल अग्रवाल निवासी खजूरी वाली गली थाना सादाबाद , जनपद हाथरस द्वारा थाना सादाबाद पर सूचना दी
कि दिनांक 10.01.2024 को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति लूटपाट करने के आशय से |
उसके घर में घुसकर तमंचा दिखाकर उसके गले से चैन छीनने तथा लूटपाट करने का प्रयास किया गया था |

दिनांक 14.01.2024 को थाना सादाबाद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना कार्यवाही करते हुए|

थाना सादाबाद क्षेत्र के मुरसान चौराहा पर चैकिंग की जा रही थी
तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति तेजी से मुरसान चौराहे से जलेसर की तरफ जा रहे थे

जब उनको चैकिंग के लिए रोका गया तो वह नही रुके तथा अत्याधिक तेज गति से सहपऊ रोड की तरफ भागने लगे

संदिग्धता के आधार पर पुलिस द्वारा पीछा करने पर सेंट कारशनी स्कूल के पास पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी

जिसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में
अभियुक्त अभिषेक पारासर पैर मे गोली लगने से घायल हो गया,
जिसको पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया
तथा अन्य अभियुक्त प्रदीप को गिरफ्तार करने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
घायल अभियुक्त अभिषेक पारारसर के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर 2 जिन्दा व 2 खोखा कारतूस 315 एवं घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments