Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ शलभ माथुर ने बताया कि सिकंदराराऊ हादसे में...

हाथरस पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ शलभ माथुर ने बताया कि सिकंदराराऊ हादसे में पुलिस ने दो महिला सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है

हाथरस पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ शलभ माथुर ने बताया कि सिकंदराराऊ हादसे में पुलिस ने दो महिला सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है
, शेष लोगो की गिरफ्तारी के लिये एसओजी टीम लगायी गयी है।
अलीगढ़ रेंज की भी एसओजी टीम एसपी हाथरस निपुण अग्रवाल के नेतृप्त में लगायी गयी।
आवश्यक्ता पड़ी तो बाबा से भी पूछताछ की जायेगी।
पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आईजी शलभ माथुर ने यह जानकारी दी है कि 2 जुलाई को जनपद हाथरस के पुलिस थाना सिकन्द्राराऊ ग्राम फुलरई मुगलगढी में एक बेहद दुखद घटना सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि (भोले बाबा) के सत्संग कार्यक्रम मे घटित हुई,
यहाँ पर भगदड मचने से कई लोगो की मृत्यु हो गयी व कई लोग घायल हो गये। आज की तारीख में मृतकों की संख्या 121 है। जिनमें कुल 2 पुरुष, 112 महिला तथा 06 बच्चे व एक बच्ची है। मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
वार्ता के दौरान जिलाधिकारी आशीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल, एएसपी अशोक कुमार सिंह, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments