आज दिनांक 02.03.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र, अलीगढ़ श्री प्रभाकर चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा होली त्यौहार व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों/स्थानों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । फ्लैग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री रामानंद कुशवाह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री योगेन्द्र कृष्ण नरायन, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर, प्रभारी महिला थाना, प्रभारी निरीक्षक सासनी, चौकी/हल्का प्रभारी आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।


