हाथरस। थाना चंदपा क्षेत्र के ग्राम अर्जुनपुर में हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसओजी टीम और थाना चंदपा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के मुख्य आरोपी व ₹25,000 के इनामी बदमाश राजू कौशिक उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
बताया गया कि 09 सितंबर 2025 को ग्राम अर्जुनपुर निवासी विनय कुमार की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना में नामजद अभियुक्तों में से दो-राजेश कौशिक और गब्बर उर्फ शिवकुमार कौशिक -को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, जबकि तीसरा अभियुक्त राजू कौशिक फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक हाथरस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 04 टीमों का गठन किया और उस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया। लगातार प्रयासों के बाद आज 15 सितंबर 2025 को चितावर मोड़ हाईवे से आरोपी को दबोच लिया गया।
आरोपी के खिलाफ थाना चंदपा में SC/ST एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना चंदपा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार व एसओजी प्रभारी धीरज गौतम अपनी टीमों के साथ शामिल रहे।


