‼️ *पुलिस अधीक्षक हाथऱस श्री निपुण अग्रवाल द्वारा थाना कोतवाली नगर का किया गया वार्षिक निरीक्षण, प्रभारी निरीक्षक व मौजूद कर्मचारी गणों को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश-* ‼️
आज दिनांक 29.01.2024 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री निपुण अग्रवाल द्वारा थाना कोतवाली नगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री राम प्रवेश राय, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर श्री विजय कुमार एवं चौकी प्रभारी व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहें । सर्वप्रथम थाना कोतवाली नगर पर सलामी में लगी गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को सलामी दी गयी । महोदय द्वारा वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे विभिन्न अभिलेखो/रजिस्टरों जैसे- त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, फ्लाईशीट रजिस्टर, महिला उत्पीडन रजिस्टर, हत्या बल्वा रोकथाम रजिस्टर, गुण्डा रजिस्टर इत्यादि को चैक कर हैड मोहर्रिर/कां0 क्लर्क को उनके रख-रखाव व समय से अभिलेखो/रजिस्टरों को अध्यावधिक रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान कम्प्यूटर उपकरणों के उचित रखरखाव तथा कम्प्यूटर पर केस डायरी तथा प्रहरी एप में फीडिंग एवं सीसीटीएनएस सम्बन्धी समस्त फार्म समय से फीड करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । साथ ही पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल पर शत प्रतिशत प्रार्थना पत्रों की फिडिंग करने तथा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर लम्बित प्रार्थना पत्र एवं डायल 112 से सम्बन्धित इवेन्ट, आपरेशन पहचान के अन्तर्गत अपराधियों की डाटा फीडिंग आदि समय से फीड करने हेतु कां0 क्लर्क/कां0 सीसीटीएनएस को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया तथा महिला हेल्प डेस्क पर बने रजिस्टर का अवलोकन किया गया एवं ड्यूटीरत महिला आरक्षी एवं प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों के रखरखाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । तत्पश्चात मालखाना, हवालात, उ0नि0 कक्ष, बैरक, मैस आदि का भी निरीक्षण किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मैस के संचालन हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर भ्रमण के दौरान माल मुकदमाती के सही रख-रखाव हेतु तथा लावारिस वाहनो की नीलामी, MV ACT में सीज वाहनों के मालिकों से सम्पर्क कर जल्द से जल्द निस्तारित कराने हेतु एवं साफ सफाई के लिये निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पंजीकृत अभियोगो की विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण, मुकदमो में प्रभावी पैरवी, महिला सम्बन्धी अपराधो में त्वरित कार्यवाही, एन0सी0आर0 के प्रकरणो में प्रभावी कार्यवाही करते हुये सतर्क दृष्टि रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जेल से छूटे हुये अपराधियों का सत्यापन/निगरानी एवं हिस्ट्रीशीटरों/पुराने अपराधियों के गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुये निगरानी व पॉक्सो एक्ट के मुकदमो की प्रभावी पैरवी करते हुये साक्ष्यों को समयबद्ध न्यायालय में परीक्षण कराकर दोषियों को सजा दिलाने के सार्थक प्रयास किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान आरक्षी गणों की उनकी बीट बुक को चैक किया गया तथा उनसे क्षेत्र के लाइसेंस धारक/हिस्ट्रीशीटर व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी की गयी एवं बीट बुक को कम्पलीट करने हेतु निर्देशित किया गया
साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर को थाने पर आने वाले आगन्तुको की शिकायत बड़ी ही शालीनता के साथ सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करने हेतु तथा नियमित रूप से बैक/एटीएम, वित्तीय एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया ।


