Saturday, March 21, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस दाऊजी मेला पंडाल में विदेशी पहलवान और भारत केसरी सहित कई...

हाथरस दाऊजी मेला पंडाल में विदेशी पहलवान और भारत केसरी सहित कई दिग्गज अखाड़ेमें उतरेंगे

हाथरस के प्रसिद्ध राजकीय मेला श्री दाऊजी महाराज में आयोजित होने वाले विराट कुश्ती दंगल में इस बार पहली बार विदेशी पहलवान अखाड़े में उतरेंगे। ब्रज क्षेत्र के इस प्रसिद्ध मेले में यह कुश्ती दंगल 29 अगस्त से शुरू होकर 2 सितंबर को समाप्त होगा।

मेला में आयोजित अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल के संयोजक पंडित संदीप शर्मा ने यह जानकारी दी। दंगल में भारत केसरी, हिंद केसरी, उत्तर प्रदेश केसरी, महाराष्ट्र केसरी और ब्रज केसरी के साथ ओलंपिक में भाग ले चुके पहलवान भी शामिल होंगे। श्री दाऊजी महाराज का प्राचीन मंदिर किला प्रांगण में स्थित है। यहां का अखाड़ा कई नामी पहलवानों की कर्मभूमि रहा है।

29 अगस्त को निकलेगी विशाल शोभायात्रा….

29 अगस्त को हनुमान जी की शोभायात्रा अटलटाल अखाड़े से निकलेगी। इसमें करीब 100 गदाधारी पहलवान शामिल होंगे। शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए दंगल अखाड़े तक जाएगी। वहां हनुमान जी प्रतिमा को विधिवत स्थापित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments