एसओजी एवं थाना सासनी पुलिस कीअवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्कर गिरफ्तार, तस्करो के कब्जे से 20 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा (अनु संयुक्त कार्यवाही में सराहनीय कार्य करते हुये अंतर्राज्यीय मानित कीमत करीब 3-4 लाख रु0) एवं तस्करी में प्रयुक्त एक रेनॉल्ट डस्टर गाडी बरामद* ।‼️
➡️ *अवैध गांजे को रेनॉल्ट डस्टर गाडी में छिपाकर अवैध तस्करी हेतु सासनी/अलीगढ क्षेत्र में ले जा रहे थे ।*
आज दिनांक 06.02.2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सासनी पुलिस व एसओजी टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कुछ व्यक्ति रेनॉल्ट डस्टर कार से अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे थे । उक्त सूचना पर चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुये एसओजी व थाना सासनी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सराहनीय कार्य करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 10 बन्डल ( 20 किलो 300 ग्राम ) नशीला पदार्थ (गांजा) (अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 4-5 लाख रु0) व तस्करी मे प्रयुक्त 01 रेनॉल्ट डस्टर कार बरामद हुई है ।
➡️ गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया कि वह लोग नशीला पदार्थ गांजा को उडीसा से सासनी / अलीगढ के क्षेत्र मे ले जा रहे थे। उड़ीसा से सस्ते दामो पर गांजा खरीद कर लाते है तथा यहाँ आकर महंगे दामो पर बेच कर भारी मुनाफा कमाते है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सासनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तो के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी की जा रही है ।


