दूसरी ओर, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना और जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने इस मामले को ‘थूक जिहाद’ बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। होटल संचालक के चौथ मांगने के आरोप पर उन्होंने कहा कि इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई साक्ष्य प्रस्तुत किया जाता है, तो वे संगठन के पदाधिकारी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करेंगे।


