Wednesday, April 8, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस जलेसर रोड नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शब

हाथरस जलेसर रोड नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शब

हाथरस जिले के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब जलेसर रोड स्थित एक गंदे नाले में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। मंगलवार सुबह राहगीरों की नजर जैसे ही नाले में पड़े शव पर पड़ी, मौके पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक कोई सफलता नहीं मिल सकी।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सादाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है, ताकि युवक की पहचान हो सके।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय अचानक भीड़ जुटने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। शव मिलने की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments