*हाथरस:-* हाथरस जलेसर मार्ग का चौड़ीकरण/ सुदृढीकरण को लेकर जनपद के प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा गौरव आर्य ने लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मंत्री असीम अरुण व सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष भाजपा गौरव आर्य ने मुख्यमंत्री से हाथरस-जलेसर मार्ग का जल्द जल्द से चौड़ीकरण/ सुदृढीकरण हेतु अतिशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का निवेदन किया।


