हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव मेवली में आज जेट्रोफा के बीज खाने से 6 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। कुछ बेहोश हो गए तो कुछ उल्टियां करने लगे। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इन सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस ने भी मामले की जानकारी की।
हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव मेवली में आज खेलते-खेलते कुछ किशोर और बच्चे जंगल की ओर चले गए। इसी दौरान अज्ञानतावश इन सभी ने जेट्रोफा के बीज खा लिए। इससे उनकी वहां तबीयत बिगड़ गई। कुछ बच्चे मौके पर ही बेहोश हो गए तो कुछ उल्टियां करने लगे। इसकी जानकारी जैसे ही उनके परिवार के लोगों को ही तो वह वहां पहुंच गए। इन सभी को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
पुलिस ने भी परिवार के लोगों से ली जानकारी
जिला अस्पताल में 14 वर्षीय तालिब पुत्र रिसाल, 10 वर्षीय आसिफ पुत्र शरीफ, 8 वर्षीय अफरान पुत्र हजारी, 7 वर्षीय हीरो पुत्र तोतिया, 14 वर्षीय तोहिद पुत्र रईस और 7 वर्षीय रिजवान पुत्र बबलू को जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने भी इन बच्चों के परिवार के लोगों से जानकारी ली। चिकित्सकों ने इन सभी का उपचार किया। उपचार के बाद इन बच्चों की हालत में सुधार आया।