हाथरस
होली वाली गली के पास सर्कुलर रोड स्थित चैतन कॉम्प्लेक्स में मेडिकल स्टोर की दुकान में लगी आग
अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को चपेट में ले लिया।
आग की लपटों और धुएं से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग बुझाने के लिए आसपास की दुकानों के शटर भी खुलवाए गए।
घटना में मेडिकल स्टोर का सारा सामान जलकर राख हो गया।


