Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस ग्राम सीकुर मे एक व्यक्ति की हत्या में दोनों हत्याभियुक्तों को...

हाथरस ग्राम सीकुर मे एक व्यक्ति की हत्या में दोनों हत्याभियुक्तों को किया गिरफ्तार

हाथरस ग्राम सीकुर मे एक व्यक्ति की हत्या में दोनों हत्याभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवगत कराना है कि दिनांक 20.032026 को वादिया श्रीमती वीनेश पत्नी हरिकेश निवासी सीकुर थाना सासनी जनपद हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना सासनी पर सूचना दी कि दिनाँक 20.03.2026 को वादिया के ससुर भीमसेन व ननद वर्षा खेत पर चारा काटने गये हुए थे तभी आरोपीगणो द्वारा खेत पर आकर बंटवारे को लेकर वादिया के ससुर से झगडा करते हुए मारपीट करने लगे व धारदार हथियार से वादिया के ससुर की हत्या कर दी । जिससे भीमसेन उपरोक्त की मौके पर मृत्यु हो गयी । उक्त सूचना के आधार पर थाना सासनी पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना पुलिस सहित 05 टीमों का गठन किया गया ।

जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीमों के अथक प्रयासोपरान्त ग्राउन्ड, टेक्निकल इंटेलीजेन्स, सर्विलांस अन्य श्रोतो से प्राप्त सूचनाओं के अभिसंकलन से मात्र 24 घंटे के अन्दर थाना सासनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सीकुर में भाई भाईयों में जमीन के बटवारे को लेकर विवाद में हुई एक व्यक्ति की हत्या की घटना कारित करने वाले आरोपी 1-पूरन सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह 2-रवेन्द्र सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासीगण सीकुर थाना सासनी जनपद हाथरस को ग्राम कोमरी की पुलिया विजयगढ रोड से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 डण्डा व 01 दराती (आलाकत्ल) बरामद हुई है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सासनी पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments