Friday, February 7, 2025
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशहाथरस के कस्बा हसायन में एक दुकान में लगी भीषण आग:लाखों का...

हाथरस के कस्बा हसायन में एक दुकान में लगी भीषण आग:लाखों का नुकसान

हाथरस के कस्बा हसायन में एक दुकान में लगी भीषण आग:लाखों का नुकसान,

हाथरस के कस्बा हसायन में आज अज्ञात कारणों के चलते एक बर्तन और टेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। आग से वहां खलबली मच गई। लोगों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन को भी दी। इससे पहले लोगों ने सामूहिक प्रयास कर इस आग पर जैसे तैसे काबू पाया। आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

हसायन कस्बे के बाण रोड पर शेखर गुप्ता की प्रकाश बर्तन भंडार के नाम से बर्तनों की दुकान है। जिसमें उनका टेंट का भी सामान रखा रहता है। आज अज्ञात कारणों के चलते उनकी बर्तन की दुकान में भीषण आग लग गई।

आग से लाखों रुपए के बर्तन और टेंट का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। वहीं दुकान स्वामी का कहना है कि वह अभी अपने नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments