उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के कस्बा सासनी में उप डाकघर और एक जनसेवा केंद्र में सोमवार की रात्रि में चोरों ने धावा बोल दिया।
सासनी कोतवाली से महज चंद कदमों की दूरी पर स्थित डाकघर व जनसेवा केंद्र को चोरों ने अपना निशाना बनाया है।
अज्ञात चोर इस डाकघर की छत व जनसेवा केंद्र की दीवार काटकर अंदर दाखिल हो गए।
चोरों ने डाकघर और जनसेवा केंद्र में रखे सामान को खंगाल डाला।
वही आज सुबह जब डाकघर के कर्मचारी डाकघर पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए
उन्हें अलमारी खुली पड़ी मिली और पत्रावली अस्त-व्यस्त देखी डाकघर में रखी तिजोरी भी वहा से लापता मिली तो
उन्होंने इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई
और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
आपको बता दे कि सासनी कस्बे में कोतवाली के निकट ही उपडाकघर घनी आबादी में बना हुआ है
वही पास में ही एक जनसेवा केंद्र भी है। रात अज्ञात चोरों ने डाकघर की छत और जनसेवा केंद्र की दीवार को काट दिया
और अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने अंदर घुसकर वहां तमाम कागजात खंगाले।
यह भी देखा कि डाकघर में नगदी है या नहीं। इसके बाद वहां से वापस लौट गए।
आज सुबह जब कर्मचारियों ने डाकघर की स्थिति देखी तो उन्होंने सामान अस्त-व्यस्त पाया।
डाकघर की छत कटी हुई थी और देखने से स्पष्ट था कि चोर छत की पटिया काटकर अंदर दाखिल हुए हैं।
चोरी होने पर इधर डाकघर के बाहर भीड़ एकत्रित हो गई।
पुलिस ने भी घटना की छानबीन शुरू कर दी।और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
वही इस पूरे मामले में उप डाकघर के पोस्टमास्टर का कहना है कि डाकघर में छत काटकर चोरी हुई है।
चोर दो तिजौरी,सरकारी मोबाइल,सरकारी मोहर,दो लाख के चेक सहित करीब 25 हजार रुपए नगद चोरी हुए है।
वही पुलिस का कहना है की इस पूरे मामले में जांच पड़ताल की जारी है।
शिकायत के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।


