Saturday, March 21, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस। हाथरस के मथुरा रोड पर ओढ़पुरा के निकट श्रद्धालुओं से भरे...

हाथरस। हाथरस के मथुरा रोड पर ओढ़पुरा के निकट श्रद्धालुओं से भरे मैक्स लोडर और कैंटर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई और 12 लोग घायल

हाथरस। हाथरस के मथुरा रोड पर ओढ़पुरा के निकट श्रद्धालुओं से भरे मैक्स लोडर और कैंटर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे दुर्घटना में दो महिलाओं
की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 4ः30 बजे हुआ जिसमें थाना चंदपा के कुम्हरई से कुछ लोग मैक्स लोडर से खाटू श्याम के दर्शन करकर लौट रहे थे। इस मैक्स गाडी को गांव का मोहित चला रहा था। गुरुवार की सुबह 4ः30 बजे के लगभग शहर के मथुरा रोड पर ओडपुरा के निकट इस मैक्स लोडर में कैंटर गाड़ी ने जबरदस्त टक्कर मार दी। दुर्घटना में टेंपो में सवार 65 वर्षीय शांति देवी पत्नी केशव सिंह निवासी कुम्हरई थाना चंदपा व 67 वर्षीय अंगूरी देवी पत्नी धर्मपाल सिंह निवासी नौगांव जिला मथुरा की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में चीख पुकार मच गई। जहां चिकित्सक ने घायल गायत्री देवी पत्नी रमेश, सुनीता देवी पत्नी प्रेम सिंह, मंजू देवी पत्नी अशोक निवासी गौहनपुर मथुरा, आरती पत्नी जीतू, मोहित पुत्र रमेश, ममता पत्नी रवि को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पाकर गांव के काफी लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। कैंटर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। मामले में राजवीर सिंह ने गाडी नं0 यूपी 81 बीटी 9996 के ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments