Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस। पर्स चोरी के शक में दुकानदारों ने एक युवक को पकड़कर...

हाथरस। पर्स चोरी के शक में दुकानदारों ने एक युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी

हाथरस। पर्स चोरी के शक में दुकानदारों ने एक युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

बताया जा रहा है कि यह मामला कोतवाली सदर क्षेत्र के बेनीगंज का है। यहां एक दुकानदार ने युवक को अपनी दुकान में रखा पर्स उठाकर जाते हुए देख लिया। दुकानदार ने शोर मचाया तो युवक वहां से भागने लगा। इसके बाद आसपास के अन्य दुकानदारों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया।

आरोप है कि युवक को पकड़ने के बाद दुकानदारों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। युवक खुद को निर्दोष बताते हुए रहम की गुहार लगाता रहा।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के साथ मारपीट की जा रही है।

1:37 PM

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments