हाथरस। थाना सहपऊ क्षेत्र में एक तेज रतार ट्रैक्टर ने मोपेड़ सवार को तेजी व लापरवाही से रौंद दिया जिससे मोपेड़ सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर के परिजनों में भारी कोहराम मच गया है।
जानकारी के मुताबिक थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव चौबारा निवासी करीब 25
वर्षीय युवक जितेंद्र उर्फ पोप सिंह पुत्र पप्पू सिंह बीती रात्रि को कस्बा मानिकपुर से अपनी मोपेड़ पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। तभी रास्ते में गांव धाधऊं व नगला चक्की के बीच उसे एक तेज रतार ट्रैक्टर के चालक ने तेजी व लापरवाही से रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उसकी मोपेड भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।


