Thursday, February 5, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस। आगरा–अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने कार सवार भारतीय...

हाथरस। आगरा–अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने कार सवार भारतीय सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी।

हाथरस। आगरा–अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने कार सवार भारतीय सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार बदमाशों ने पहले कार को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जान बचाने के लिए जवान कार से उतरकर भागा, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर मुन्नी देवी कोल्ड स्टोर के पास नजदीक से कई राउंड गोलियां दाग दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय अखिलेश चौधरी पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी गांव समदपुर, थाना सादाबाद के रूप में हुई है। वह आगरा कैंट में मिलिट्री की इंजीनियरिंग विंग में तैनात था।

बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह हाथरस से अपने निजी काम निपटाकर घर लौट रहा था, तभी नेशनल हाईवे पर बाइक सवार हमलावरों ने उसकी कार को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी।
घायल अवस्था में पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मौके पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा और अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने हत्या के खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments