Wednesday, February 4, 2026
spot_img
HomeUncategorizedहाथरस:ऑस्ट्रेलिया में होने जा रही अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे हाथरस...

हाथरस:ऑस्ट्रेलिया में होने जा रही अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे हाथरस के खिलाड़ी सिहान मान्धाता सिंह सामुराई।

हाथरस:  वर्ल्ड वूडो सोतोरियो के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक सिहान मान्धाता सिंह सामुराई KIKO द्वारा आयोजित काता एवं वेपन्स अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे। साथ ही गुजरात से वर्ल्ड वूडो के 2 खिलाडी भी भाग लेंगे। यह हमारे हाथरस जनपद के लिए गौरव की बात है कि हाथरस के खिलाडी सिहान मान्धाता सिंह सामुराई सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में भाग लेंगे। साथ ही सामुराई जी ऑस्ट्रेलिया KIKO के मुख्य जैपनिज मास्टर डॉउग
टर्नबुल जी से 1 माह का प्रशिक्षण लेंगे।

सिहान मान्धाता सिंह सामुराई सन्‌ 2000 से ही कराटे खेल में लगे हुए हैं। हाथरस जनपद में सामुराई जी ने जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता कराई हैं। हाथरस में बच्चों के माता-पिता मार्शल आर्ट सिखाने से डरते थे, उसके लिए सामुराई जी ने जगह-जगह कराटे ट्रेनिंग कैम्प आयोजित कर बच्चों को मार्शल आर्ट के प्रति जागरूक किया एवं सिखाया। साथ ही अक्टूबर 2022 में सामुराई जी हाथरस जनपद में ही पाँचवी अन्तर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता आयोजित करने वाले हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया की कराटे टीम भी प्रतिभाग करती नजर
आयेगी। इस अवसर पर सामुराई जी को श्री रामवीर सिंह भैयाजी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा उ.प्र. एवं 2 बार लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर सिहानदाई नितिन सोलंकी ने बधाई दी। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष श्री आशीष शर्मा जी, रामवीर सिंह भैयाजी, हर्षबर्धन उपाध्याय, वतन सिंह पूर्व डी.जी.सी. क्रिमिनल, नितिन सोंलकी आदि उपलब्ध रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments