सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र के पंथ चौराहे के निकट साइकिल सवार को लोडर ने मारी टक्कर मौके पर हुई दर्दनाक मौत
सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र के पंथ चौराहे के निकट साइकिल सवार फैजान नाम के लड़के को एक मैजिक लोडर ने रोनद दिया जिससे ऊसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई,आपको बता दें कासिम पुत्र नन्नू और उसका भाई छोटा फैजान उम्र 16 साल जो कि मिश्री होटल के सामने अपने खोखा पर परचूनी का सामान बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था और पिता नन्नू खान आम के बागों में रहते थे जिससे उनका परिवार का भरण पोषण चलता था आज दिनांक 21 मई शाम को करीब 6:00 बजे वह अपने घर खाना खाने गया खाना खाकर दुकान की ओर आ रहा था बताया जाता है कि जब फैजान पंथ चौराहे के निकट पहुंचा तो कासगंज की ओर से लापरवाही से ला रहे लोडर टेंपो ने उसको टक्कर मार दी जिससे फैजान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई यह मंजर देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और तत्काल इलाका पुलिस को बुला लिया पुलिस ने मृतक फैजान के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई


