Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरससाइबर अपराधों से विद्यार्थियों को किया जागरूक

साइबर अपराधों से विद्यार्थियों को किया जागरूक

सादाबाद। सहपऊ कस्बा स्थित एमएल इण्टर कॉलेज में पुलिस चैपाल का आयोजन किया गया। पुलिस चैपाल की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य सूरजपाल ने की । चैपाल में प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित कुमार ने छात्र छात्राओं को बताया कि इस तकनीकी युग में साइबर अपराध अधिक हो रहे हैं। इन सब से बचने के लिए पहले तो उन्हें कम से कम मोबाइल का प्रयोग करना चाहिए। मोबाइल पर चलने वाले फेस बुक इस्ट्राग्राम ट्विटर आदि पर यदि आपने अपनी आईडी बना रखी है तो यह जानलो कि साइबर अपराधी आपके बारे सब जानकारी रखते हैं। वह आपके फोटो पर किसी
दूसरे का फोटो लगाकर आपको ब्लेक मेल कर सकते है। आपके खातों से रुपए पार कर सकते हैं। बाइक ड्राइव करते समय स्टील हेलमेट पहनें। यदि आपकी उम्र 18 साल से कम है तो वाहन नहीं चलाएं। प्रधानाचार्य ने भी सभी विद्यार्थियों को मेहनत एवं अपने सुरक्षा के बारे में समझाया। कोतवाली के अपराध निरीक्षक आरडी यादव, उपप्रधानाचार्य मनवीर सिंह, प्रवक्ता हरीश तिवारी, कजरौठी प्रधान महाराज सिंह, विजय शर्मा, अमित पाठक, मौ. मिराज, निधि गोस्वामी, शालिनी कुमारी, सृष्टि, केपी सिंह, कमलापित पांडेय, राजपाल , दीपक कुमार, अजयपाल, रूप सिंह आदि अध्यापक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments