Sunday, March 22, 2026
spot_img
Homeहाथरससडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करें, इनाम पायें: डीएम

सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करें, इनाम पायें: डीएम

स्कूली बाहन में क्षमता से अधिक बच्चें ना होने के दिये निर्देश

जिला सड़क

हाथरस। सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते हुए जिलाधिकारी अर्चना ने वाहन चलाते समय यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने तथा यातायात संबंधी दिये गये आदेशों का अनुपालन शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त सम्बन्धित अधिकारियों यातायात नियमों का पालन कराने एवं अपने कर्तव्यो का गम्भीरता पूर्वक निर्वहन करें, जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लागाया जा सके। उन्होंने संबंधित समस्त विभागीय अधिकारियों से कहा कि आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें जिससे कि होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

उन्होने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी छात्र, छात्राऐं मोटरसाईकिल का संचालन कर
स्वयं विद्यालय नहीं आयेगें। उन्होंने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को स्कूली वाहनों के फिटनेश प्रमाण पत्रों की जाँच कराने एवं निर्धारित मानकों को पूरा करने के उपरांत ही संचालन कराने के निर्देश दिए। सुनिश्चित करें कि स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को न बिठाया जाये ।
कराने के निर्देश दिए। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को चिकित्सीय सहायता के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 108 एम्बुलेंस व अन्य एम्बुलेंस की स्थिति को अपडेट रखें तथा दुर्घटना स्थल पर समय से पहुँचे जिससे कि घायल व्यक्ति को समय से उपचार मिल सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियो को स्वैच्छिक मदद प्रदान करने वाले व्यक्तियों गुड सेमेरटियन के
रक्षार्थ भारत सरकार द्वारा अधिसूचना के अनुसार योजना शुरू की गयी है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक गुड सेमेरिटन नेक आदमी को रू. 5000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जायेगी जो एक वर्ष में 5 बार तक की जा सकती है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए पुरस्कृत करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वि०रा०, अपर पुलिस अधीक्षक उप जिलाधिकारी सादाबाद, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन
अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, तहसीलदार सि०राऊ यातायात निरीक्षक, एन०एच०ए०आई के कर्मचारी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments